फतेहपुर, मार्च 20 -- फतेहपुरÜÜ। यदि आप भी जमीन खरीदने जा रहे हैं तो पहले खूब सोंच-समझ लें अन्यथा भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों के कागजों में हेराफेरी कर आपको जमीन बेची जा सकती है। जिस पर कभी भी पालिका का बुलडोजर गरज सकता है, ऐसा ही एक मामला माहपुर का प्रकाश में आया जहां नगर पालिका व राजस्व विभाग की टीम द्वारा पक्के आवास को जमींदोज करवा दिया। साथ ही भू-माफियाओं के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। शहर क्षेत्र के अरबपुर निवासी अर्चना देवी पत्नी अमर सिंह ने माहपुर में एक प्लाट क्रय किया था। जिस पर बकायदे पक्का निर्माण भी कराया जा चुका था, लेकिन उनके द्वारा जमीन के बावत सही जानकारी न किए जाने का खामियाजा उन्हे भुगतना पड़ा। दरअसल भू-माफियाओं द्वारा बंजर की जमीन को कागजों में हेराफेरी करके बेच दिया गया था। जिसकी शिकायत के बाद नापजोख कराए जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.