दिल्ली, मार्च 31 -- दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित की आज 88वीं जयंती है। 31 मार्च 1938 को उनका जन्म हुआ था। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके बेटे संदीप दीक्षित भी थे। आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा और दिल्ली की सत्ता से कांग्रेस को हटाने में अहम रोल निभाने वाले अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें नमन किया,लेकिन केजरीवाल का यह पोस्ट एक्स यूजर्स को पसंद नहीं आया। लोग इस पोस्ट के खिलाफ उन्हें उनके पिछले पोस्ट और बयान याद दिलाने लगे, जो एक समय पर केजरीवाल शीला दीक्षित के खिलाफ 2013 में खूब मुखर होकर बोलते थे। एक यूजर ने तो यहां तक कह डाला कि जो हाल दिल्ली में हुआ है,वही पंजाब में होगा। अरविंद केजरीवाल ने आज अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से लिखा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.