बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोगरा हाई स्कूल में शनिवार को कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक होगी। जदयू के जिलाध्यक्ष मो. अरशद ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसमें सदस्यता अभियान को तेज करने पर चर्चा होगी। साथ ही नए लोगों को सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...