मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हाजी मो. परवेज़ सिद्दीकी ने मंगलवार को रामबाग स्थित सोगरा वक्फ की अतिक्रमित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। कहा कि वह लगातार मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर वक्फ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर स्कूल, कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना की मांग कर रहे हैं। बिहार वक्फ बोर्ड की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि वक्फ की जमीन को जल्द अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, तो पटना हाईकोर्ट में इसको लेकर याचिका दायर की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...