सिमडेगा, जुलाई 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सोगड़ा चर्च में कुछ दिन सेवा देने पहुंचे डीकन विनय कुजूर का रविवार को स्वागत किया गया। मौके पर काथलिक महिला संघ की सभानेत्री सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा के नेतृत्व में चर्च परिसर में उनका स्वागत किया गया। जोसिमा ने डीकन को बधाई देते हुए कहा कि सोगड़ा पल्ली के लिए यह एक गर्व का क्षण है कि डीकन विनय कुजूर जैसी आध्यात्मिक विभूति हमारे बीच सेवा हेतु आए हैं। उनकी विनम्रता, सेवा भावना और प्रभु के प्रति समर्पण निश्चित रूप से इस पल्ली के आध्यात्मिक विकास में एक नई ऊर्जा लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं, युवा और बुज़ुर्ग सभी को उनके अनुभव और मार्गदर्शन से लाभ मिलेगा। जोसिमा खाखा ने डीकन के उज्ज्वल सेवाकाल के लिए मंगलकामनाएं दीं और कहा कि हम सब मिलकर ईश्वर के घर को और भी मजबूत बनाएंगे और समाज के लिए एक जीवंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.