नवादा, फरवरी 22 -- कौआकोल, एक संवाददाता झारखंड की तरफ से भटक कर 10-12 की संख्या में आए हाथियों के झुंड द्वारा कौआकोल के जंगली तथा ग्रामीण इलाकों में उत्पात मचाया। हाथियों द्वारा शुक्रवार की देर रात सेखोदेवरा के जंगल से निकलकर कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्राम निर्माण मंडल सर्वोदय आश्रम सेखोदेवरा की बाउंड्री वॉल तथा कई किसानों की खेतों में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है। जंगल के किनारे गांव में बसे ग्रामीणों के अनुसार सेखोदेवरा डैम तथा उसके पास हेठली पानी नामक जगह में पानी रहने के कारण हाथियों के झुंड ने ठिकाना बना लिया है। जो दिन में घनघोर जंगलों में प्रवेश कर जाता है तथा रात में जंगल से बाहर निकल कर फसल आदि को क्षति करने का काम करता है। बता दें कि दो माह के अंदर हाथियों द्वारा उपद्रव मचाए जाने की यह तीसरी घटना है। 2 दिस...