बक्सर, फरवरी 15 -- युवा के लिए ---- फोटो संख्या 21 कैप्शन - रविवार को सोखा धाम मेला में सोखा चालीसा का विमोचन करते भोजपुरी साहित्य मंडल के अध्यक्ष प्रोफेसर अरुण मोहन भारवि व अन्य। बक्सर, हिप्र। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को कौडेश्वर स्थित सोखाधाम में पं. स्व. रामस्वरूप तिवारी 'मकरंद' की लिखित सोखा चालीसा का विमोचन भोजपुरी साहित्य मण्डल के अध्यक्ष प्रो. अरुण मोहन भारवि ने किया। इसका संपादन डॉ. वैरागी प्रभाष कुमार चतुर्वेदी और संशोधन राकेश कुमार सिंह ने किया है। इस पत्रिका में सोखा धाम (वीरभद्र धाम) की विशेषता पर एक विस्तृत आलेख भी रखा गया है। जो ग्रामीणों में सोखा धाम के महत्व को स्थापित करता है। यहां हजारों वर्षों से ग्रामीण लोक संस्कृति की विशेषता को समेटे मेले का आयोजन होता है। जिसे सोखाड़ मेला के नाम से जानते है l यह मेला भक्ति भाव...