बक्सर, दिसम्बर 25 -- फोटो संख्या- 12, कैप्सन- गुरुवार को इटाढ़ी सोखाधाम परिसर में श्रीराम कथा के आठवें दिन निकली झांकी। इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सोखाधाम में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। कक्षा के आठवें दिन गुरुवार को भगवान श्रीराम की लंका विजय व माता सीता के साथ अयोध्या वापसी का भावपूर्ण प्रसंग श्रद्धालुओं को सुनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी लोधास गांव से होते हुए पूरे पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करती हुई सोखाधाम मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। झांकी के दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी और जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में कथा वाचक ने भगवान श्रीराम के आदर्श, सत्य, मर्यादा और धर्म की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.