साहिबगंज, नवम्बर 2 -- साहिबगंज। साहिबगंज ओल्ड जेवेरियन्स एसोसिएशन(सोक्सा) की ओर से रविवार को शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल (अंग्रेजी) में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. दिवेश कुमार शामिल हुए। मौके पर स्कूल के 25 शिक्षकों व गैरशिक्षण कर्मचारियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में सूर्या सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से मुख्य रूप से रक्तचाप, हीमोग्लोबिन व लिपिड प्रोफाइल आदि जांच की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल के शिक्षकों व कर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल और समाजसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। मौके पर एचडीएफसी ईआरजीओ के प्रतिनिधि ने शिक्षकों व कर्मियों को समूह स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जानकारी दी । उधर, सोक्सा टीम की देखरेख में सदर अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.