लखनऊ, जनवरी 8 -- फोटो भी - आरटीओ प्रवर्तन टीम ने रूमी गेट के पास चेकिंग अभियान चलाया - 138 चालक बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते पकड़े गए लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सॉरी सर, हेलमेट बाइक में रखा है, सामने ही जाना था, इसलिए पहनना भूल गये। कान पकड़कर माफी मांगता हूं कि अब कभी बिना हेलमेट के नहीं चलेंगे... सर, सामने आफिस हैं। शॉर्टकट के चक्कर में इधर से आफिस जा रहा था। अब आगे से कभी रांग साइड बाइक नहीं चलाऊंगा। गुरुवार को रूमी गेट के आसपास ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आरटीओ प्रवर्तन टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले जब पकड़े गए तो माफी मांगते हुए कान पकड़कर माफ करने की गुहार लगाने लगे। हालांकि अफसर इस पर नहीं पसीजे। वहीं एक चालक नशे में धुत मिला। जांच में अल्कोहल निर्धारित मात्रा में अधिक पाये जान...