नई दिल्ली, जनवरी 26 -- बिहार के वैशाली में एक बीपीएससी शिक्षिका का अपने किराए के घर में फंदे से लटका मिला। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। पति की कलह से तंग आकर आत्महत्या की बात बताई जा रही है। मृतका प्रिया भारती वैशाली के खाजेचांद छपरा मध्य विद्यालय में शिक्षिका थी। पुलिस ने शव और नोट को जब्त कर लिया है। उसकी एक तीन माह की बेटी भी है। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक प्रिया भारती सेहान गांव में डेरा लेकर रहती थी और वहीं से ऑटो से स्कूल आना जाना करती थी। रोज की तरह सोमवार की सुबह स्कूल पहुंचाने टेम्पू ड्राइवर पहुंचा। कई बार आवाज देने पर भी जब शिक्षिका बाहर नहीं निकली तो उसने शोर मचाया। लोगों ने झांक कर देखा तो प्रिया को फंदे से लटका हुआ पाया। हल्ला करते ही ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.