गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम। तहसीलों के सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के कारण संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में लोगों को दिक्कत हो रहा है। छह से अधिक लोगों के आवेदन बार-बार रद्द हो चुके है। आवेदन रद्द होने के बाद 503 रुपये फीस वापस न होने से लोगों को नुकसान होता है। तहसील में ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया अभी लोगों के लिए परेशानी बनी है। लोगों ने कहा कि एक बार आवेदन रदद होने के बाद दोबारा दस्तावेज अपलोड और फीस जमा कराने पड़ते हैं। तहसील कार्यालय के कंप्यूटर साफ्टवेयर में तकनीकी खराबी चल रही है। इस कारण रजिस्ट्री व उससे संबंधित काम रुका हुआ है। तहसील कार्यालय में फर्द-जमाबंदी की प्रतियां भी आमजन को नहीं मिल रही हैं। ऐसे में आम लोग भटक रहे हैं। रजिस्ट्री न होने से जहां तहसील में राजस्व नहीं आ रहा, वहीं रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों को निराश हो...