आरा, जुलाई 3 -- आरा। शहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रथम अंतर विद्यालय सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें भोजपुर के 16 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया है। गुरुवार को जेपी एचएस बनाम लोटस इंटरनेशनल स्कूल के बीच मैच खेला गया। उद्घाटन भोजपुर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के सचिव कुंदन राज सिंह ने किया। लोटस इंटरनेशनल विद्यालय ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर में जेपी एचएस ने 111 रन बनायी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोटस इंटरनेशनल विद्यालय ने तीन विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। मैच के निर्णायक वरुण व अभी थे। वहीं स्कोरर की भूमिका में मोहित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.