मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली में सैलून संचालक से मारपीट कर वीडियो वायरल करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दबंगता दिखाते हुए सैलून संचालक को धोखे से बुलाकर मारपीट की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव शेरनगर निवासी सैलून संचालक आदेश के बाल काटने के पैसे कन्हैया निवासी बिलासपुर पर बकाया थे। पैसे मांगने पर आरोपी उससे रंजिश रख रहा था। आरोपी ने अपने साथी को भेजकर उसे बुलाया था। गांव मखियाली के जंगल में आरोपियों ने मिलकर सैलून संचालक से बेल्टों से पिटाई की। उसके बाद उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर सैलून संचालक आदेश के भाई अभिषेक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। नई मंडी कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.