आजमगढ़, नवम्बर 11 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरौना बाजार में सोमवार की शाम विवाद के दौरान सैलून संचालक ने छूरा माकर युवक को घायल कर दिया। घायल युवक को जौनपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरदह थाना क्षेत्र के सतैनी गांव निवासी 19 वर्षीय शोभित यादव सोमवार की शाम को क्षेत्र के बरौना बाजार गया था। शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। बाजार में सैलून संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद सैलून संचालक ने छूरा से हमला कर शोभित को घायल कर दिया। उसे सीएचसी बरदह में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। शोभित यादव को जौनपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने हमलावर के विरुद्ध तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.