मऊ, अप्रैल 3 -- मधुबन। तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में स्थित एक सैलून में शॉर्टसर्किट से मंगलवार रात में आग लग गई। इस घटना की जानकारी बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को हुई तो उसके होश उड़ गए। घटना में दुकान में रखे लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो गया था। सूचना पाकर पहुंची राजस्व टीम ने हुए नुकसान का आकलन किया। मर्यादपुर निवासी सिराजुद्दीन मर्यादपुर बाजार में सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। नित्य की भांति मंगलवार देर शाम दुकानदार अपनी दुकान बंदकर घर चला गया। जब दूसरे दिन बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो उसके पैर तले जमीं खिसक गई। शार्टसर्किट से दुकान में लगी आग से इंवर्टर, बैट्री, पंखा, सोफा, टीवी, कुर्सी, हेयर कटिंग मशीन, पांच हजार नगदी सहित लगभग एक लाख का सामान जलकर राख हो गया था। इसके बाद दुकानदार जोर-जोर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.