नई दिल्ली, फरवरी 7 -- कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, केंद्र सरकार सैलरी लिमिट बढ़ाने समेत कई अहम फैसले लेने की तैयारी में है। इसके संकेत केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रम और रोजगार मंत्रालय जल्द ही EPFO और ESIC के तहत सैलरी लिमिट बढ़ाने, न्यूनतम वेज तय करने और कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 (EPS) के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर फैसला करेगा। मंडाविया ने कहा कि इन मुद्दों को केंद्र के साथ हाल की बैठकों में उठाया गया था और आने वाले दिनों में श्रमिकों के हित में निर्णय लिए जाएंगे। वर्तमान में EPFO की सैलरी लिमिट Rs.15000 प्रति माह है तो ESIC के लिए यह लिमिट Rs.21000 है। वहीं, EPS के लिए न्यूनतम पेंशन Rs.1000 प्रति माह है। अगर सरकार लिमिट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.