नई दिल्ली, मार्च 26 -- स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। उन्होंने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया, जहां वह एक गाने के जरिए वित्त मंत्री को 'निर्मला ताई' बुला रहे हैं और नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। खास बात है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी को लेकर विवाद गहरा गया था। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में कामरा ने जोक किया, 'आपका टैक्स का पैसा हो रहा है हवा हवाई। इन सड़कों की बर्बादी करने सरकार है आई। मेट्रो है इनके मन में खोद कर कर लें अंगड़ाई। ट्रैफिक बढ़ाने ये है आई, ब्रिजेस गिराने ये है आई। कहते हैं इसको तानाशाही।' उन्होंने आगे कहा, '...देश में इतनी महंगाई सरकार के साथ है आई। लोगों की लूटने कमाई साड़ी वाली दीदी आई। सैलरी चुराने ये है आई। मिडिल क्लास दबाने ये है आई। पॉपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.