लोहरदगा, दिसम्बर 30 -- कैरो, (रवि प्रजापति)। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड के नंदनी जलाशय सैलानियो का इंतजार कर रहा है। इस वर्ष अच्छी वर्षा होने और नंदनी के तीनों नहरों में पानी बंद होने की वजह से जलाशय लबालब भरा हुआ है। इससे जलाशय और साल की अपेक्षा अधिक आकर्षक लग रहा है। इस वर्ष सैलानी बोटिंग का आनंद भी ले सकेंगे। लोगों के लिए मोटर और पैडल दोनो प्रकार बोट उपलब्ध हैं। जलाशय के इर्द-गिर्द साल का जंगल, हरा घास का मैदान और चट्टान लोगों को बेहद आकर्षित करते हैं। प्रत्येक वर्ष लोहरदगा जिले के अलावा गुमला, रांची और लातेहार जिले के विभिन्न हिस्से से सैकड़ों लोग पूरे परिवार के साथ पिकनिक मानने यहां पहुंचते हैं। कई ग्रुप के साथ लोग तरह का व्यंजन बनाकर नये साल का आनंद लेते हैं। अधिकतर लोग डीजे के साथ झूमते भी हैं। यहां पर पहले साइबेरियन मेहमान पधार कर...