एटा, दिसम्बर 2 -- मारहरा जामिया अशर्फियां अरेबिक यूनिवर्सिटी मुबारकपुर ने दरगाह शरीफ खानकाहे बरकातिया मारहरा के सज्जादानशीं सैय्यद नजीब हैदर को हाफिजे मिल्लत का अवार्ड मिलने पर जगह जगह इस्तकबाल किया गया। सुन्नी मुसलमानों का यह सबसे बड़ा अवार्ड माना जाता है। दरगाह शरीफ कैंपस में फैजाने बरकात कमेटी की ओर से सैय्यद नजीब हैदर को गुलपोशी कर और साफा बांध कर शानदार इस्तकबाल किया गया। जलसे को संबोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन परवेज ज़ुबैरी ने कहा कि नजीब मियां हर किसी के सुख दुख में शामिल रहते हैं। गरीबों की मदद भी करते हैं। बहुत सादा जिंदगी बसर करते हैं। मुफ्ती असलम नबील अजहरी ने कहा कि नजीब मियां को इस्लामी जगत में बड़े इज्जत-ओ-एहतराम के साथ देखा जाता है। उनकी दीनी और मिल्ली काबिले तारीफ हैं। फैजाने बरकात कमेटी के सेक्रेटरी और जलसे की निजामत कररहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.