कानपुर, फरवरी 15 -- हजरत ख्वाजा सैय्यद दाता हसन सालार शाह (रअ) का 53 वां सालाना उर्स मुबारक परम्परागत, सद्भाव, भाईचारा और अमन के साथ मनाया गया। हुजूर की सुन्नतों पर अमल करने व मुल्क से मोहब्बत, इंसानियत को ज़िंदा रखने, मुल्क की खुशहाली के लिए कार्य करने, सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प लिया गया। खुशहाली, तरक्की, फिलिस्तीन में अमन, दहशतगर्दी के खात्मे की दुआ की। मजार का इत्र चंदन गुलाब से गुलपोशी कर गागर चादर पेशकर महफिल ए समां (कव्वाली) हुई। यहां शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही, इखलाक अहमद डेविड चिश्ती, नायब शहर काजी कारी सगीर आलम हबीबी, अबुल हाशिम कश्फी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.