गढ़वा, फरवरी 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मो सैयद गुलाम हुसैन को जिला प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है। उक्त संबंध में जिला अध्यक्ष शंभु राम की ओर से जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से औपचारिक घोषणा की गई। मो सैयद सदर प्रखंड के अचना नवाडीह गांव के रहने वाले हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रिय भागीदारी, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि वह पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों का प्रभावी ढंग से पालन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने और जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी...