गुमला, जनवरी 5 -- गुमला, प्रतिनिधि। सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन ट्रॉफी सोमवार को गुमला स्थित तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम पहुंची। जहां क्रिकेट खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने इसका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड की टीम ने फाइनल में हरियाणा को 69 रनों से हराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस जीत से जिले के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और राज्य में क्रिकेट के विकास को बल मिलेगा। उन्होंने गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन को भी बधाई दी। जेएससीए के सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रॉफी झारखंड के सभी जिलों में प्रदर्शित की जाएगी और जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने में हर संभव मदद की जाएगी। गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने इसे जिले के लिए गौरव का दिन बताय...