रामगढ़, जनवरी 4 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि बीसीसीआई की ओर से आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड टीम की ऐतिहासिक जीत के बाद चैंपियनशिप ट्रॉफी के रामगढ़ पहुंचने पर रविवार को रामगढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से छावनी मैदान में भव्य स्वागत समारोह हुआ। इसमें क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चैंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी ने झारखंड टीम को बधाई देते हुए कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कहा कि यह जीत झारखंड में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी। साथ ही उन्होंने जिले के युवा खिलाड़ियों से इस उपलब्धि से प्रेरणा लेने और मेहनत के दम पर राज्य व देश का प्रतिनिधित्व करने का आह्वान किया। उन्होंने इस जीत पर झारखंड राज्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.