नई दिल्ली, फरवरी 19 -- थिएटर में जरूरत से ज्यादा समय तक एडवर्टाइजमेंट दिखाना PVR सिनेमा और PVR आईनॉक्स (अब पीवीआर) को भारी पड़ गया है। इसके चलते उपभोक्ता फोरम ने 1 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। फोरम ने थिएटर को कड़ी फटकार भी लगाई है। साथ ही कहा है कि सभी का समय जरूरी है और इस दौर में समय ही पैसा है। 15 फरवरी को कंज्यूमर फोरम ने पीवीआर सिनेमा और पीवीआर आईनॉक्स पर 1.28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें 20 हजार रुपये अभिषेक को देने, 8 हजार रुपये शिकायत दर्ज करने के और 1 लाख रुपये कंज्यूमर वेलफेयर फंड में देने के आदेश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 जनवरी 2023 को अभिषेक एमआर अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ फिल्म देखने गए थे। विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' शुरू होने से पहले एक के बाद एक आ रहे एड से वह तंग आ गए। बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.