चंदौली, जनवरी 7 -- चंदौली, संवाददाता। व्यापारियों का प्रतिनिधमंडल बुधवार को कलेक्ट्रेट में डीएम चंद्रमोहन गर्ग से मिला। इस दौरान व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौपा। व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने कहा कि चकिया में किराना व्यापारी संदीप केशरी से सुविधा शुल्क नहीं मिलने के कारण सेम्पलिंग भरने की आड़ में फूड विभाग के दो कर्मियों ने व्यापारी का शोषण कर अवैध धन उगाही करने के लालच में अपने ही विभाग की गोपनीयता को भंग करने का कार्य किया है। इन दोनों लोगो ने पहले व्यापारी के माल को सीज किया। फिर व्यापारी से पैसा लेकर सीजर माल को बिक्री करने की बात व्यापारी से किया है। इसका आडियो रिकॉर्डिंग है। इन दोनों कर्मचारियों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही इन दोनों कर्मचारियों को...