नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- सैमसंग अपनी गैलेक्सी M सीरीज के नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम- Samsung Galaxy M36 है। फोन की लॉन्च डेट को कंपनी ने अभी कन्फर्म नहीं किया है। इसी बीच यह फोन गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। टिपस्टर @KeepUPwithOneUI ने यह जानकारी दी। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार यह फोन OneUI 7 ओएस पर काम करता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में Mali G68 GPU के साथ Exynos 1380 चिपसेट देने वाली है। फोन 6जीबी रैम से लैस होगा। गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट में फोन को 1004 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2886 पॉइंट मिले हैं। फोन का बिल्ड वर्ज नंबर M366BXXU0AYD5 है। सैमसंग का यह फोन अगले महीने मार्केट में एंट्री कर सकता है। यह फोन पिछले साल मई में लॉन्च हुए गैलेक्सी M35 5G का सक्सेसर हो सकता है। Galaxy M36...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.