देहरादून, जनवरी 16 -- कॉर्बेट फुटबाल क्लब के खिलाड़ी लालरिनजुआला को सैफ चैंपियनशिप के लिए भारतीय फुटसल टीम में चुना गया है। राज्य के प्रमुख फुटबॉल क्लब में से एक कॉर्बेट एफसी मिजोरम मूल के इस खिलाड़ी को पिछले साल काशीपुर में हुई एआईएफएफ क्लब फुटसल प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। 14 सदस्यीय भारतीय टीम ने थाईलैंड के नॉनथबुरी में चल रही प्रतियोगिता के पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला है। अब भारत नेपाल(18 जनवरी), मालदीव (20 जनवरी), भूटान (22 जनवरी), श्रीलंका (24 जनवरी) और पाकिस्तान (26 जनवरी) के साथ अगले मैच होने हैं। सात राउंड के मैचों के बाद टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम पहली सैफ पुरुष फुटसल चैंपियन बनेगी। भारतीय टीम में ओज़ेन सिल्वा (गोलकीफर), निखिल माली, सियोन डिसूजा, लालसांगकिमा, जोनाथन लालरावंगबावल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.