रांची, अप्रैल 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने रांची पहुंची भूटान टीम के खिलाड़ियों को रविवार को सम्मानित किया गया। रांची जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनचुन राय ने खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। इसके बाद खिलाड़ियों को विदाई दी गई। टीम भूटान के लिए वापस लौट गई। बता दें, 3 मई से रांची में होनेवाली सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप को स्थगति कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भूटान टीम 18 अप्रैल को ही रांची पहुंच गई थी। इस अवसर पर सचिव प्रभाकर कुमार वर्मा, विनोद कुमार, राम प्रसाद उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.