बदायूं, फरवरी 21 -- सहसवान। नगर के मोहल्ला गोपालगंज, सैफुल्लागंज में मुख्य प्रवेश मार्ग पर कई वर्षों से जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या बनी हुई है। मोहल्लेवासियों को इसी गंदे और कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक आवाजाही प्रभावित हो रही है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं। आए दिन दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। नगरवासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार उप जिलाधिकारी और सहसवान नगर पालिका आधिशाशि अधिकारी (ईओ ) को सूचित किया है, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। दर्जनों नगरवासियों ने प्रशासन से नाला निर्माण कराकर जलभराव और कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

हिंदी हि...