सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- भदैया, संवाददाता। स्थानीय ब्लॉक के बिकवाजीतपुर मेला बाग ग्राउंड में आयोजित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल कैश मनी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन का पहला मैच सैफाबाद और टीएमके के बीच खेला गया। टॉस जीतकर टीएमके ने पहले फील्डिंग का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सैफाबाद की टीम निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 58 रन ही बना सकी। जवाब में टीएमके की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 ओवर 5 गेंद में 2 विकेट खोकर आसान जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी के लिए सौरभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 4 विकेट झटके। टीएमके की ओर से राज और प्रवीन का प्रदर्शन सराहनीय रहा। दूसरा मैच सिप्तापुर और सासापुर के बीच खेला गया। सिप्तापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 121 रन बनाए। लक्...