रामपुर, फरवरी 1 -- सैफनी। रविवार को माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर स्थित रामगंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। घने कोहरे और हल्की बूंदाबांदी के बावजूद श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। सुबह से ही घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने स्नान के बाद दान-पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनजर घाट पर पुलिस भी मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...