रामपुर, फरवरी 16 -- सैफनी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को नगर सहित क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसरों में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण की तैयारियां भी की गई हैं। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर विधि-विधान से पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.