रामपुर, जनवरी 30 -- सैफनी। नगर स्थित मदरसा नूरुल उलूम की जानिब से गुरुवार रात नगर में गौसुल आलम कांफ्रेंस व जश्ने दस्तारबंदी का आयोजन पूरे अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। हजरत भूरे शाह बाबा के आस्ताने के सामने उर्स के मैदान में आयोजित जलसे की शुरुआत कुरान-ए-पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद नातख्वानी और उलेमाओं की तकरीरों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने माहौल को पूरी तरह रूहानी बना दिया। इस मौके पर मजहबी तालीम मुकम्मल करने वाले कुल 28 उलेमाओं की दस्तारबंदी की गई। जानकारी के मुताबिक इनमें 3 मुफ्ती, 11 मौलवी, 7 कारी और 7 हाफिज शामिल रहे। दस्तारबंदी के दौरान तालीम मुकम्मल करने वालों के सिर पर फजीलत की पगड़ी बांधकर उन्हें दीन की खिदमत के लिए तैयार होने की दुआ दी गई। कार्यक्रम की सदारत शहर इमाम कारी अतीकुर्रहमान अशरफी नईमी ने की। जबकि किछौछा शरीफ से ...