रामपुर, नवम्बर 8 -- नगर में शाहबाद-बिलारी रोड स्थित बस स्टैंड के समीप शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नगर के पटवों वाला मोहल्ला निवासी सर सैय्यद इंटर कालेज में कार्यरत लगभग 68 वर्षीय वरिष्ठ शिक्षक कृष्णपाल जोशी उर्फ बीना सर की ट्रक(कंटेनर) की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह, अपने घर से साइकिल से कालेज जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि बीना सर 2010 से सैफनी स्थित सर सैय्यद इंटर कालेज में शिक्षण कार्य कर रहे थे। उनके निधन की खबर से विद्यालय परिवार, शिक्षकों व छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, कंटेनर वाहन चालक, वाहन लेकर फरार हो गया है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.