रामपुर, जनवरी 20 -- नगर के ईदगाह मोहल्ले में रविवार रात करीब 9:30 बजे चोरों ने जुल्फिकार के घर से करीब एक लाख सत्तर हजार रुपये की नगदी और जेवर चोरी कर लिए। बताया गया कि घटना के समय परिवार ऊपरी मंजिल पर बने मकान में खाना खा रहा था, इसी बीच चोर नीचे से नकदी और एक जोड़ी सोने के कुंडल लेकर फरार हो गए। आहट होने पर परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद चोर भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। घटना के बाद शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के काफी लोग भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित के भाई इल्यास खां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.