रामपुर, मई 4 -- सैफनी में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ हुई दरिंदगी की घटना के बाद शनिवार को उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। इसके साथ ही पुलिस ने चार्जशीट लगाने की तैयारी कर ली है। सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दलित मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के घर से गायब होने पर परिजनों ने गांव में धार्मिक स्थल पर लगे लाउडस्पीकर से उसके गुम होने का अनाउंसमेंट भी करवाया था। लेकिन, वह वापस नहीं आई। इस बीच बुधवार सुबह गांव का एक ग्रामीण खेतों की तरफ गया तो उसने किशोरी को खेत में पड़ा देखा था। परिजनों के अनुसार किशोरी अर्धनग्न अवस्था में थी और उसके चेहरे पर खरोंच के निशान भी थे। बाद में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। उधर,घटना के 14 दिन बाद किशोरी मेरठ मेडिकल कॉलेज से अपने घर पहुंची थी। विवेचक के सामने बयान दर्ज होने के बाद पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.