सैफई, अक्टूबर 10 -- सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि के मौके पर शुक्रवार को यूपी के सैफई में कार्यक्रम का आयोजन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ सैफई में समाधि स्थल पहुंचे और पुष्प अर्पित किए। सैफई में एक ही मंच पर पूरा यादव परिवार जुड़ा। मंच पर अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, सांसद अक्षय यादव, सांसद आदित्य यादव, अनुराग यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक (अंशुल) यादव, आर्यन यादव और कार्तिकेय यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य दिखे। साथ ही समाधि स्थन पर सपा के कार्यकर्ता, नेता और भारी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मेरी श...