मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिले के सदर थाना इलाके में कार्यरत डायल 112 पर तैनात चालक सैप जवान धीरज कुमार सिंह (46) की मौत हो गई। वह सोमवार देर रात ड्यूटी से लौटने के बाद मंगलवार सुबह घर में मृत पाए गए। उनका शव बेड पर चित हालत में पड़ा था। वह वर्दी पहने हुए थे। वह रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी पूरी कर बीबीगंज के चित्रकुट नगर स्थित निजी आवास पर लौटे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने एफएसएल से घटनास्थल की जांच कराई। इसमें हॉर्ट अटैक की आशंका जताई गई है। धीरज की पत्नी ने पुलिस को बताया कि खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। सुबह जब वह उन्हें जगाने गईं तो उन्हें अचेत अवस्था में पाया। उसके कई प्रयासों के बाद भी जब उनके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने स्थानीय पुलिस और पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनकी मृत्यु की पुष्...