मथुरा, दिसम्बर 25 -- सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार फरह। दो दिन पूर्व श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सूबेदार लायक राम का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव नगला बांस पहुंचा। यहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सूबेदार लायक राम (42) 1998 में सेना में भर्ती हुए थे और श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए। उनका वर्ष 2026 में रिटायरमेंट होना था। सोमवार को उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर आगरा पहुंचा और बुधवार सुबह सेना की गाड़ी से उनके पैतृक गांव लाया गया। तिरंगे में लिपटे शहीद का शव देखकर परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी। शहीद के बड़े बेटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.