प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। रक्षा संपदा विभाग ने शुक्रवार को बघाड़ा स्थित सैन्य भूमि पर दो दर्जन अवैध निर्माणों को ढहा दिया। ध्वस्तीकरण से पहले चिह्नित मकानों में रहने वालों ने जबर्दस्त विरोध किया। महिलाएं भी विरोध में उतर पड़ीं। रक्षा संपदा विभाग और सेना के साथ गई पुलिस की झड़प हुई। पुलिस और सेना के जवानों का तेवर देख विरोध करने वालों को पीछे हटना पड़ा। विरोध शांत होने के बाद लोगों से पहले चिह्नित मकानों को खाली कराया गया। सामान निकाले जाने के बाद बुलडोजर से मकानों को तोड़ दिया गया। टूटे मकानों में कई परिवार दशकों से रह रहे थे। सैन्य भूमि रक्षा संपदा की संपत्ति में बंगला नंबर 22 के नाम से दर्ज है। यह बंगला पहले किसी को आवंटित था। पट्टा समाप्त होने के बाद मूल आवंटी ने छोड़ दिया, लेकिन इसके परिसर में लोगों के कच्चे-पक्...