मुजफ्फरपुर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार पुलिस में बहाल हुईं 21 हजार 359 सिपाहियों में शामिल महिला जवानों को सशक्त बनाने के लिए सैन्य पुलिस का प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। अपराधियों से लोहा लेने में महिला जवान पूरी तरह से सक्षम होंगी। जरूरत पड़ने पर उनको विशेष अभियान में भी लगाया जाएगा। पांच हजार से अधिक महिला जवानों को बिहार सैन्य पुलिस (बीसैप), विशेष शस्त्र पुलिस (बीएमपी), सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के केंद्रों में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। बिहार पुलिस जवानों को महिला मानकर कमजोर समझना अब बड़ी भूल होगी। कॉम्बैट, हल्के और भारी हथियार चलाने में महिला जवान पूरी तरह से सक्षम होंगी। सामुदायिक पुलिसिंग और कानून की धाराओं की जानकारी भी दी जा रही है। महिला सिपाही हर तरह से पुलिसिंग के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.