देहरादून, जुलाई 2 -- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैन्यधाम के अंतिम चरण के कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने और निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सौंदर्य का विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट सैन्यधाम, जो उत्तराखंड की वीरभूमि की भावना और शहीदों के सम्मान को समर्पित है। सैनिक कल्याण मंत्री के रूप में उन्हे इससे जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के समाप्त होते ही जल्द तिथि तय कर यह सैन्य धाम प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा। देशभर के प्रमुख सैन्य स्मारकों के अध्ययन के बाद सैन्यधाम की डिजाइन तैयार की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.