बुलंदशहर, दिसम्बर 13 -- मेरठ में बुलंदशहर के सेना के जवान का सड़क हादसे में निधन के बाद पार्थिव शरीर नगर में स्थित आवास पर लाया गया। नम आंखों के बीच अंतिम विदाई दी गई। राजकीय सम्मान के साथ सेना के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। सांसद डा.भोला सिंह ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि खुर्जा के गांव हजरतपुर पूठरी के मूल निवासी एवं हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी प्रथम बुलंदशहर राहुल उम्र 35 वर्ष पुत्र जगवीर सेना में राजस्थान के बीकानेर में सिग्नल रेजीमेंट में तैनात थे। शुक्रवार सुबह राहुल बागपत जनपद में तैनात अपनी हेड कांस्टेबल पत्नी प्रीति से मिलने जा रहे थे। मेरठ-बागतपत हाईवे पर जानी खुर्द थाना क्षेत्र में दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में राहुल की मौत हो गई।...