फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर सैन्य अस्पताल के कमान अधिकारी कर्नल मनीष पांडेय के निर्देशन में टीम ने राजकीय मूक बधिर विद्यालय में शिविर के माध्यम से बच्चों की गतिविधियां बतायीं और उनकी समझ को विकसित किया। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। कमान अधिकारी ने बताया कि शिविर में सेना के दंत चिकित्साधिकारी ले.कर्नल दीपक शर्मा ने बच्चों को चल चित्र के माध्यम से दांतो की साफ सफाई का सही तरीका बताया और उसके महत्व को भी समझाया। विद्यालय की छात्रा ने सीखे हुये ज्ञान को प्रदर्शित कर दिखाया। डा.शेफाली यादव और आशुतोष दीक्षित ने शारीरिक स्वच्छता और विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए छात्र छात्राओं को जागरूक किया। विद्यालय के शिक्षक नीरज सक्सेना, अभिनव पटेल अंकुर और प्रधानाचार्य बलवंत ने व्यव...