जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- शहर के सैनिक सूरज राय व उनके चचरे भाई की पिटाई कर जेल भेजने के मामले में जुगसलाई के थानेदार सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित जरूर किया गया, पर कार्रवाई आसान भी नहीं रही। शुक्रवार को सेना के मध्य भारत (जबलपुर) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीएस शेखावत ने डीजीपी अनुराग गुप्ता से उनके कार्यालय में मुलाकात की, तब जाकर निलंबन की कार्रवाई हुई। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने यह जानकारी दी। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने इस घटनाक्रम को यहीं भुलाकर न केवल पूरे राज्य बल्कि पूरे देश में सैनिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की उम्मीद जताई है। साथ ही एक हेल्पलाइन नम्बर जारी करने की अपेक्षा जताई है, ताकि किसी सैनिक या उनके परिवार के साथ कोई समस्या हो, तो उसे संवैधानिक तरीके से सुलझाया जा सके। सैन्य अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.