प्रयागराज, जनवरी 22 -- प्रयागराज। परेड क्षेत्र में पाकड़ तिराहे के पास एक सैन्यकर्मी का एटीएम कार्ड चुराकर उनके बैंक खाते से 2.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। बलिया के सिकंदरपुर निवासी कमलेश कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह आर्मी आर्डिनेंस कोर लेह लद्दाख से ओडी फोर्ट प्रयागराज में स्थानांतरित हुए थे। वह अपने एक मित्र का परेड मैदान के पाकड़ तिराहे के पास इंतजार कर रहे थे। इसी बीच दो अज्ञात व्यक्ति पास आकर बैठे और मोबाइल व पर्स चोरी कर लिया। पर्स में रखे एटीएम कार्ड से 2.30 लाख रुपये बैंक खाते से रुपये निकालने की जानकारी हुई। दारागंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...