लखनऊ, फरवरी 9 -- फोटो सैनिक स्कूल के सामने दो दिनों से चल रहा मरम्मत कार्य बना कारण सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर स्थित सैनिक स्कूल के सामने सर्विस रोड की मरम्मत के चलते बीते दो दिनों से राहगीरों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की सुबह स्थिति और गंभीर हो गई, जब जाम स्कूटर इंडिया चौराहे तक पहुंच गया। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस जाम में नौकरी-पेशा लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे और एम्बुलेंस तक फंसी रहीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे लगा जाम दोपहर लगभग एक बजे जाकर खुल सका। पीएनसी कंपनी लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड का निर्माण करा रही है। कानपुर रोड स्थित सैनिक स्कूल के सामने बने ओवरब्रिज की सर्विस रोड का निर्माण लगभग एक माह पूर्व कराया गया था। आरोप है कि घटिया निर्माण के कारण कानपुर से लखनऊ जाने वाली पटरी की सर्विस रोड क्षतिग्रस्त हो गई। करी...