बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- सैनिक स्कूल में 109 नए छात्रों का हुआ स्वागत प्राचार्य ने कहा नन्हें कंधे देश सेवा की जिम्मेदारी के लिए होंगे तैयार फोटो: 27नालंदा01: सैनिक स्कूल में शनिवार को स्वागत समारोह में शामिल लोग। नालंदा, निज संवाददाता। सैनिक स्कूल के मौर्य हाउस (प्राचार्य निवास) में शनिवार को भव्य स्वागत समारोह हुआ। इसमें नए सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छठी और नौवीं में प्रवेश लेने वाले 109 कैडेट्स का लोगों ने स्वागत किया। इनमें 98 छात्र और 11 छात्राएं हैं। नए छात्रों को घर से दूर घर जैसा अहसास कराने के लिए यह कार्यक्रम हुआ। इसमें सैन्य छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। प्राचार्य कर्नल भूपेंद्र कुमार ने नवागत छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा ये नन्हें कंधे देश सेवा की जिम्मेदारी के लिए तैयार हो...