कोडरमा, जनवरी 28 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्र का गौरव सैनिक स्कूल तिलैया में भी पूरे जोश और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस के पावन दिन का शुभारंभ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भारतीय थल सेना के वरिष्ठ अधिकारी सह प्राचार्य कर्नल एस. मोहनराव आर के द्वारा अमर तिलैयन को पुष्प-चक्र चढ़ाकर व पुष्पांजलि देकर किया गया। इसके बाद कर्नल गेडियाक स्टेडियम में प्राचार्य ने राष्ट्र ध्वज फहरा कर झंडे को सलामी दी व परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वर्तमान शैक्षिक सत्र में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उप प्राचार्य ले. कर्नल लालनुन सियामा, प्रशासनिक अधिकारी ले. कमाण्डर प्रशांत बिरादर, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मनोरंजन पाठक समेत सभी वरिष्ठ अध्यापक व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

हिंदी...